4th Street Bar Hive-Bar

Hive-Bar Powered by Hive beta-fdb5b5b

Community post

लास वेगास हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली, अब तक 59 लोगों की मौत 527 घायल

लास वेगासः अमेरिका के लास वेगास में एक संगीत समारोह के दौरान एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और 527 लोग घायल हो गए. आधुनिक अमेरिकी इतिहास में यह गोलीबारी की अब तक की सबसे घातक घटना है. वहीं इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. इस्लामिक स्टेट समूह ने कहा कि हत्याओं के लिये जिम्मेदार शख्स उनका एक ''सैनिक'' था लेकिन एफबीआई का कहना है कि उसे ऐसे किसी संबंध के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है. पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी की पहचान 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक के तौर पर हुई है. वह नेवाडा निवासी है. वह मृत मिला.

इससे पहले मैंडले बे की 32वीं मंजिल से गोलीबारी की रिपोर्टों पर स्वाट की एक टीम ने कार्रवाई की. यह होटल कसिनो संगीत समारोह स्थल के बगल में था.लास वेगास मेट्रो पुलिस के शेरिफ जोसफ लोमबार्डो ने नेवाडा में संवाददाता सम्मेलन में कहा, '' हमारा मानना है कि हमारे पहुंचने से पहले ही व्यक्ति ने खुद को मार लिया.'' जिस कमरे को हमलावर ने किराये पर लिया था उसमें से कम से कम आठ राइफलें मिली हैं. स्मार्ट फोन से ली गई फुटेज में दिख रहा है कि स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे के थोड़ी देर बाद गोलियां चलने की आवाज आने के बाद लोग चिल्लाने लगे और दहशत में भागने लगे.

पुलिस ने बताया कि कंसर्ट के दौरान करीब 22,000 लोग मौजूद थे. लोमबार्डो ने बताया कि 58 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 515 अन्य लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. अधिकारियों ने रक्तदाताओं के लिए अपील जारी किया है. पुलिस ने कहा कि पैडॉक लास वेगास से करीब 130 किलोमीटर दूर एक शहर में रहता था. उसने प्रसिद्ध लास वेगास स्ट्रीप में स्थित विशाल होटल के ऊपर से नीचे भीड़ पर गोलीबारी की.

वहीं इस्लामिक स्टेट समूह की प्रचार एजेंसी ने कहा कि समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.लोमबार्डों ने कहा कि पैडॉक की एक महिला मित्र के बारे में पता लगा है. इसको एक ऐसी शख्सियत बताया गया है जो पुलिस के काम की हो सकती है. मैंडले बे के समीप में हजारों प्रशंसक संगीत समारोह में शिरकत कर रहे थे. यह तीन दिवसीय लोकसंगीत उत्सव का हिस्सा है ''जिसे रूट 91'' के तौर पर जाना जाता है.

ये भी पढ़ें: अंधाधुंध फायरिंग से सहमा लास वेगास

दुनियाभर ने की निंदा

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ने टि्वटर पर पीड़ितों और परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है. पोप फ्रांसिस ने कहा कि निर्मम त्रासदी से वह बेहद दुखी हैं जबकि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने इसे भयावह हमला करार दिया. रूसी राष्ट्रपति ने भी इस घटना पर दुख जताया है. चश्मदीदों ने बताया कि पैडॉक ने पहले देर तक गोलीबारी की और फिर लगता है कि उसने बंदूक को रीलोड किया और दोबारा गोलीबारी की.

मोनिक डिकर्फ ने सीएनएन को बताया, '' हमने कांच टूटने जैसी आवाज सुनी तो हम यहां-वहां यह देखने लगे कि क्या हुआ है और फिर सुना की गोली चली, गोली चली, गोली चली.'' उस समय लोकप्रिय गायक जेसन एल्डीन स्टेज पर थे और जब गोलीबारी शुरू हुई तब वह अपना संगीत समारोह खत्म करने वाले थे. गोलीबारी की पिछली सबसे घातक घटना जून 2016 में हुई थी. जब ओरलैंडो के एक नाइट क्लब में गोलीबारी में 49 लोगों की मौत हुई थी. एल्डीन ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों से कहा कि वह और उनका बैंड सुरक्षित है.

1 upvotes $0.00

Replies (1)

Review before signing

Posting as . Signing with . Keychain permission: Posting. Hive Keychain will ask you to approve this action next.


  
Technical details

Operation fingerprint: