4th Street Bar Hive-Bar

Hive-Bar Powered by Hive beta-fdb5b5b

Community post

J. K सेना की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 18 गांवों में सर्च ऑपरेशन

सेना में आतंक का खात्मा करने के लिए सुरक्षाबलों की तैयारी पुख्ता है. इसी तैयारी के तहत सोमवार को घाटी में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

.
Screenshot_2018-09-03-08-43-18-900_com.android.chrome.png
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को निशाना बनाया है. अब भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर ली है. सोमवार सुबह घाटी में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया.

इस दौरान पुलवामा और शोपियां जिले के कुल 18 गांवों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सुरक्षाबल यहां पर आतंकियों की तलाश में कोना-कोना छान रही है.

सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना की 55RR, 44RR, 53RR की टुकड़ियां, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें हैं. साफ है कि घाटी में आतंक की कमर तोड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने ये बड़ा ऑपरेशन चलाया है.

किन गांवों में चल रहा है सर्च ऑपरेशन

  1. Rohmu

  2. Below

  3. Rajpora

  4. Putrigam

  5. Mitrigam

  6. Frasipura

  7. Gasu

  8. Kucchepura

  9. Chak

  10. Mirgund

  11. Nurran

  12. Zagigam

  13. Tukarpura

  14. Kamrazipura

  15. Drubgam

  16. Hanjan

  17. Ayangund

  18. Shekharpora

बता दें कि पिछले सप्ताह ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों के परिवार को निशाना बनाया था. इस दौरान आतंकियों ने अलग-अलग पुलिसकर्मियों के कुल 10 परिजनों को बंदी बना लिया था. हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था. सेना ने भी आंतकियों पर कार्रवाई करना नहीं छोड़ा और बीते शनिवार को ही बांदीपोरा में तीन आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया.

4 upvotes $0.00

Replies (2)

Review before signing

Posting as . Signing with . Keychain permission: Posting. Hive Keychain will ask you to approve this action next.


  
Technical details

Operation fingerprint: