4th Street Bar Hive-Bar

Hive-Bar Powered by Hive beta-fdb5b5b

Community post

What Is Life In Hindi

एक बार अकबर अपने महल में बैठा था। बैठे – बैठे उसके मन में विचार आया कि आख़िर यह जीवन है क्या ? काफी सोचने के बाद भी उसको इसका जवाब नहीं मिला। उसने तुरंत अपने मंत्री बीरबल को बुलाया और पूछा बीरबल – ” जीवन क्या है ? मैं जानना चाहता हूं तुम मुझे बताओ। “

बीरबल थोड़ा सोचता है और कहता है – ” महाराज मुझे 2 महीने का समय दीजिए क्योंकि यह बहुत ही बड़ा सवाल है।”
2 महीने बाद बीरबल आता है और साथ में एक किताब लाता है और किताब अकबर को देते हुए कहता है – ” यह लो महाराज इस किताब में लिखा है कि जीवन क्या है ?”
अकबर – ” इतनी बड़ी किताब! बीरबल यह ज्यादा है तुम कम शब्दों में लिख कर लाओ।”
फिर बीरबल एक महीने का समय लेता है और एक महीने बाद 8-10 पन्नों की किताब लाकर अकबर को देता है।
अकबर – ” यह भी ज्यादा है बीरबल तुम कुछ और छोटा करके लाओ। “
फिर बिरबल 15 दिन का समय लेता है और एक पन्ने में लिख कर लाता है और अकबर को देता है।अकबर – ” यह सब सही है पर बीरबल तुम मुझे सिर्फ एक वाक्य में बताओ कि जीवन क्या है ?”
अब बीरबल 10 दिन का समय लेता है और बहुत सोच विचार करके सिर्फ एक वाक्य लेकर जाता है कि जीवन क्या है और अकबर को यह एक वाक्य लिख कर देता है। और वह वाक्य था –

” there is no free lunch “
” दुनिया में कोई भी चीज़ मुफ्त में नहीं मिलती। “

अब बीरबल समझाता है कि महाराज मुफ्त में कुछ नहीं मिलता है यही जीवन का सार है। एक राजा प्रजा से कर लेता है और बदले में प्रजा को सुरक्षा और न्याय देता है। मां बाप अपने बच्चे को पालते हैं बड़ा करते हैं और चाहते हैं कि बदले में वह भी बुढ़ापे में उनको संभाले। हम जमीन को बीज देते हैं बदले में जमीन हमें फल। इस तरह इस जीवन में किसी को भी कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता है यही जीवन है।
MORAL – यह कहानी यही बताती है कि अगर हमें जीवन में सक्सेस , नाम , शोहरत चाहिए तो हमें भी मुफ्त में नहीं मिलेगी, उसके लिए उतनी ही मेहनत करनी पड़ेगी जितनी बड़ी सक्सेस चाहिए।

2 upvotes $0.00

Replies (1)

Review before signing

Posting as . Signing with . Keychain permission: Posting. Hive Keychain will ask you to approve this action next.


  
Technical details

Operation fingerprint: