4th Street Bar Hive-Bar

Hive-Bar Powered by Hive beta-fdb5b5b

Community post

Breaking news

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन; कल दोपहर 1 बजे अंतिम यात्रा और 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

Vajpayee.jpeg

नई दिल्ली- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है। गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर उन्होंने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। वो 11 जून से दिल्ली AIIMS में भर्ती थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्री अटल जी की सेहत के बारे में जानकारी लेने के लिए एम्स पहुंचे थे। गुरुवार सुबह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी एम्स गए और कई घंटे तक यहां रहे। गुरुवार शाम एम्स ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर अटल जी के निधन की जानकारी दी।

मध्य प्रदेश में जन्म

  • वाजपेयी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को जन्मे। वे मूलत: कवि हैं और शिक्षक भी रह चुके हैं।
  • 1951 में जनसंघ की स्थापना हुई और अटलजी ने चुनावी राजनीति में प्रवेश किया। 1975-77 के आपातकाल के दौरान वे गिरफ्तार किए गए।
  • 1977 के बाद जनता पार्टी की मोरारजी देसाई की सरकार में वे विदेश मंत्री भी रहे।
  • 1980 में उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी।
  • 1996, 1998 और 1999 में वे प्रधानमंत्री बने।
0 upvotes $0.00

Replies (0)

Conversation

No replies yet

Replies will appear here as people join the conversation.

Review before signing

Posting as . Signing with . Keychain permission: Posting. Hive Keychain will ask you to approve this action next.


  
Technical details

Operation fingerprint: