4th Street Bar Hive-Bar

Hive-Bar Powered by Hive beta-fdb5b5b

Community post

पैसा आते ही इतना बदल जाता है इंसान, इन क्रिकेटरों को देखकर आप भी समझ जाओगे

पैसा इंसान की जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख देता है। अगर इंसान के पास पैसा है तो उसका एटीट्यूड भी बदल जाता है और उसके जीने का तरीका भी पूरी तरह से बदल जाता है। लेकिन पैसा कभी किस्मत या हैसियत से नहीं मिलता। पैसा कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। यह बातें आपको अच्छी तरह से समझ में आ जाएंगी भारतीय क्रिकेटरों की इन तस्वीरों को देखकर।
5. रविंद्र जडेजा
ccd8b98b82dfea36649ebff90f1fc75a.jpg
रविंद्र जडेजा के पिता एक प्राइवेट कंपनी में वॉचमैन हुआ करते थे और वह चाहते थे कि रविंद्र जडेजा पढ़ाई लिखाई कर आर्मी में भर्ती हो जाए। लेकिन रविंद्र जडेजा ने अपने आप को पहचाना और क्रिकेट के मैदान पर जमकर पसीना बहाया। आज रविंद्र जडेजा कि जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है। महीने भर नौकरी करके 8 10 हजार कमाने वाले का बेटा आज करोड़ों में खेल रहा है।
4. उमेश यादव
d19e3f6415b5530d853148d1d92864b6.jpg
दोस्तों उमेश यादव के पिता एक कोयला खदान में काम करते थे और मुश्किल से अपने परिवार के लिए पैसा जुटा पाते थे लेकिन बेटे ने जमकर मेहनत की है और आज उमेश यादव भारत के सबसे बेहतरीन तेज बॉलर हैं और करोड़ों में पैसा भी कमा रहे हैं।
3. विराट कोहली
467b0b93a08726801b625e63215aaa7c.jpg
दिल्ली का रहने वाले विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में चमकने से पहले ही साधारण लड़के जैसे ही दिखाई देते थे। विराट ने अपनी मेहनत और लगन से भारतीय टीम में जगह बनाई और आज भारत के सबसे अमीर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। आज के विराट और आज से 10 साल पहले के विराट में आप धरती आसमान का अंतर देख सकते हैं।

  1. महेंद्र सिंह धोनी
    258b2f589341e0f036e8f46f521c327b.jpg
    महेंद्र सिंह धोनी के पिता एक साधारण क्लर्क थे और एक दो कमरे के सरकारी मकान में रहते थे। धोनी ने क्रिकेट में जमकर मेहनत की और भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। आज धोनी के पास 7 एकड़ की जमीन में करोड़ों का मकान है। जिसके अंदर फाइव स्टार होटल से लेकर इंडोर स्टेडियम तक दुनिया की हर सुख सुविधा आपको मिल जाएगी।

  2. हार्दिक पांड्या
    a12276f196ea5475a745dd04933900f4.jpg
    हार्दिक पांड्या के पिता सूरत के एक छोटे से व्यापारी थे और अपने दोनों बेटों को क्रिकेट की अच्छी तालीम देने के लिए सूरत छोड़कर वडोदरा गए। बेटों ने क्रिकेट में मन लगाकर मेहनत की और आज दोनों ही क्रिकेट की दुनिया के चमकते सितारे हैं। खासतौर पर हार्दिक पांड्या तो आज भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर साबित हुए हैं। पहले की फोटो में हार्दिक पांड्या एक गरीब लड़के की तरह दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज हार्दिक के भारत के सबसे स्टाइलिश प्लेयर माने जाते हैं।

2 upvotes $0.00

Replies (1)

Review before signing

Posting as . Signing with . Keychain permission: Posting. Hive Keychain will ask you to approve this action next.


  
Technical details

Operation fingerprint: