4th Street Bar Hive-Bar

Hive-Bar Powered by Hive beta-fdb5b5b

Community post

तो अब ये बनेंगे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के नए डॉ. हंसराज हाथी ?

0cf949813b92b41bd2a16eed44c9584a.jpg
कवि कुमार आज़ाद की मौत के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में उनकी जगह नए डॉक्टर हाथी को कास्ट करने की बातें पिछले कई दिनों से चल रही थीं। शो के प्रोडूसर असित मोदी ने खुद कहा था की उनको डॉक्टर हाथी यानि की कवि कुमार आज़ाद की मौत का बहुत दुःख है लेकिन शो को तो चलाना ही पड़ेगा। इसी का नाम तो ज़िन्दगी है। उन्होंने कहा की वो जल्दी ही डॉक्टर हाथी के लिए किसी नए चहेरे को शो में लाएंगे।
4d8f1eff16611988e27721370cc4decc.jpg
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो असित कुमार मोदी को उनका नया डॉक्टर हाथी मिल गया है। जी हाँ, ये और कोई नहीं बल्कि निर्मल सोनी हैं। जो पहले भी इस शो में कई बार नज़र आ चुके हैं। अगर आपको याद हो तो जब शो शुरू हुआ था
b53699fa7a175ca7321c5dc038eabf15.jpg
तो यही डॉक्टर हाथी का किरदार निभाया करते थे। लेकिन उसके बाद ये रोल कवि कुमार आज़ाद निभाने लगे थे। अब उनके जाने के बाद फिर से इन्ही को कास्ट किया जाने वाला है। निर्मल सोनी बाकि शो के सभी लोगों को भी अच्छी तरह से जानते हैं इसलिए उनको इस रोल में फिर से फिट होने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है।
583ae751657e7d35fbc1a417ce82553e.jpg
आपको बता दें निर्मल सोनी एक अच्छे कलाकार हैं। जो की इससे पहले सीरियल 'कबूल है' में भी नज़र आ चुके हैं। तो दोस्तों अब हो जाइए तैयार नए डॉक्टर हाथी को देखने के लिए।

2 upvotes $0.00

Replies (1)

Review before signing

Posting as . Signing with . Keychain permission: Posting. Hive Keychain will ask you to approve this action next.


  
Technical details

Operation fingerprint: