Community post
बिटकॉइन पहुंच गया 16,000
खुश तो बहुत होंगे आप सभी लोग आखिर बिटकॉइन का रेट जो बढ़ रहा है। और बढ़ के अब 15900 डॉलर का हो गया है आज तो 16100 डॉलर पार कर गया था। लेकिन यार दूसरे कॉइन का रेट नहीं बढ़ रहा है। पिछली बार जब बिटकॉइन का रेट बढ़ा था तब देखा था की नहीं आप लोगो ने क्या कमाल किया था बाकी के कॉइन ने। मुझे याद है स्टीम 1 तक नहीं जा रहा इनका रेट इतना तो मैंने फिर भी ज्यादा बोल दिया भाई लोग।

इनका रेट तो 0.20 पार नहीं कर पा रहा है। पता नहीं फिर से इनका रेट कभी $1 होगा भी की नहीं। वैसे तो अब मैं ब्लर्ट में काम शुरू कर दिया है और इसका रेट मेरे लिए मायने रखता है लेकिन भाई लोग मेरे लिए स्टीम और हैव भी बहुत मायने रखता है क्यों की ये कॉइन काफी है मेरे पास और मैं इनको जल्द ही बेच दूंगा बस थोड़ा भी रेट बढे तो बेच दूंगा।
सब से सही है बिटकॉइन खरीद के रखना।
क्यों भाई लोग सही बोल हूँ की नहीं मैं बिटकॉइन सब से मेन कॉइन है इसको लेके रख लो ये कभी दोखा नहीं देगा और जिसने भी 3000 की रेट में बिटकॉइन लिया था वो तो भाई लोग काफी खुश होगा और होना भी चाहिए यार। 5 गुना ज्यादा हो गया उनका पैसा। पिछले साल की ही तो बात है जब इसका रेट 3000 था और अभी देखो साला 16000 डॉलर हो गया है। भाई लोग अब बैंक में रखने से अच्छा है बन्दे बिटकॉइन में इन्वेस्ट करे एक तो वो बैंक के टैक्स से भी बचेंगे और बैंक से ज्यादा फायदा भी मिलता है इधर।
जैसे की देख लो बैंक में आप को 6 साल में दोगुना होगा जब की इसमें आप का 1 साल में ही 5 गुना हो गया। लेकिन भाई लोग इसमें ये है की आप को सही समय पर इन्वेस्ट भी करना पड़ेगा। जैसे अगर अभी आप लेते है तो कुछ कह नहीं सकता मैं ऊपर भी जा सकता है और निचे भी जा सकता है। क्यों की अभी ये काफी ऊपर आ गया है और अभी इसका कोई भरोसा नहीं है की किधर चला जाए।
लेकिन इतना तो जरूर कहूंगा मैं की अब क्रिप्टो में भविष्य है। इसमें इन्वेस्ट करो और मस्त कमाओ। वैसे आप लोगो ने किस कॉइन में इन्वेस्ट किया हुआ है ये भी जरा बता दीजिये मुझे।
Replies (0)
Conversation
No replies yet
Replies will appear here as people join the conversation.