4th Street Bar Hive-Bar

Hive-Bar Powered by Hive beta-fdb5b5b

Community post

देखिए, एक गांव जहां मर्द नहीं सिर्फ औरतें और वो भी विधवा

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2016/06/18/village-of-widows-in-punjab_1466259372.jpeg
देश में एक गांव ऐसा है, जहां के हर घर में सिर्फ औरतें बचीं हैं, वो भी विधवा। गांव में हर वक्त एक सन्नाटा-सा पसरा रहता है। देखिए तस्वीरों में।दरअसल, पंजाब के अमृतसर में एक गांव है मकबूलपुरा। इस गांव को विधवाओं के लिए जाना जाता है। यहां ज्यादातर घरों में विधवा महिलाएं रहती हैं। हर घर में मर्द मौत का ग्रास बन चुके हैं।
https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2016/06/18/village-of-widows-in-punjab_1466259483.jpeg
आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों और कैसे? इसके पीछे की कहानी बेहद दुखदायी है। इस गांव का हर मर्द नशे का आदी है। वर्तमान में फिल्म उड़ता पंजाब में दिखाई गई ड्रग्स से जुड़ी कुछ बातें भी यहां से मिलती जुलती है।
https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2016/06/18/village-of-widows-in-punjab_1466259546.jpeg
ज्यादातर घरों में नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो चुकी है। हालात इतने बुरे हैं कि शाम होते ही हर सड़क पर मर्द नशे के इंजेक्‍शन लेते नजर आ जाते हैं। सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए यहां कई एनजीओ हैं जो लोगों को ड्रग्स के प्रति जागरूकता अभियाना चला रहे हैं।
https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2016/06/18/village-of-widows-in-punjab_1466259587.jpeg
इसके अलावा एनजीओ ने गांव में एक स्कूल खोला है। जहां हर घर का बच्चा पढ़ने आता है। यहां उन्हें खाना, पहनने को कपड़ा दिया जाता है। साथ ही प्रयास किए जाते हैं, उन बच्चों को एक नशा रहित इंसान बनाने की।

1 upvotes $0.00

Replies (1)

Review before signing

Posting as . Signing with . Keychain permission: Posting. Hive Keychain will ask you to approve this action next.


  
Technical details

Operation fingerprint: