4th Street Bar Hive-Bar

Hive-Bar Powered by Hive beta-fdb5b5b

Community post

साधारण कैमरे से भी अब मिलेगी शानदार Selfie फोटो, डाउनलोड करें ये 4 एप्स

Screenshot_20180701_075516.png

आपके लिए 4 ऐसे एप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप एक साधारण से कैमरे से भी बेहतर सेल्फी फोटो ले सकते हैं। जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।

YouCam Perfect

एप को प्ले स्टोर पर 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.5 रेटिंग मिली है, जिसे 15 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 35एमबी है।

फीचर्स

एप में कई फिल्टर्स दिए हैं जिनकी मदद से आप अपनी सेल्फी फोटो को बेहतर बना सकते हैं। एप में आप अपनी फोटो को एडिट भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।

Sweet Selfie

एप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.6 रेटिंग मिली है, जिसे 11 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 21 एमबी है।

फीचर्स

एप में वनटच एडिटिंग फीचर दिया है, जिससे आप रियल टाइम में अपनी फोटो को एडिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे शेयर भी कर सकते हैं।

Candy Camera

एप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 रेटिंग मिली है। इसे 33 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 44 एमबी है।

फीचर्स

एप के जरिए आप एक साधारण से कैमरे से ली हुई फोटो को भी शानदार लुक दे सकते हैं। एप में आपको की कई फिल्टर्स मिलते हैं जिनकी मदद से आप सेकेंड्स में अपनी फोटो को एडिट कर सकते हैं।

Retrica

एप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 रेटिंग मिली है। इसे 61 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 42 एमबी है।

फीचर्स

सेल्फी फोटोज के लिए यह एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस एप में भी आपको ऊपर दिए सारे फीचर्स मिलते हैं।

4 upvotes $0.00

Replies (2)

Review before signing

Posting as . Signing with . Keychain permission: Posting. Hive Keychain will ask you to approve this action next.


  
Technical details

Operation fingerprint: